प्रतिलिप्याधिकार/सर्वाधिकार सुरक्षित ©

इस ब्लॉग पर प्रकाशित अभिव्यक्ति (संदर्भित-संकलित गीत /चित्र /आलेख अथवा निबंध को छोड़ कर) पूर्णत: मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित है।
यदि कहीं प्रकाशित करना चाहें तो yashwant009@gmail.com द्वारा पूर्वानुमति/सहमति अवश्य प्राप्त कर लें।

25 December 2014

आया सेंटा आया सेंटा

आया सेंटा  आया सेंटा 
भर कर झोली लाया सेंटा 

लाल सफेद कपड़े पहन कर 
मुस्कुराता बन ठन कर चल कर 
जादू की छड़ी घुमाता सेंटा 
खुशियाँ खूब बिखराता सेंटा 

आया सेंटा आया सेंटा 
बन कर फरिश्ता आया सेंटा 

चॉकलेट टॉफी केक यहाँ है 
क्रिसमस ट्री की जगमग यहाँ है 
यीशु के गीत गाता सेंटा 
सबको खूब लुभाता सेंटा 

आया सेंटा  आया सेंटा 
मन को बहुत है भाया सेंटा 

पूरे साल कहीं छुपा है रहता 
उपहारों से झोली भरता 
बड़े दिन का जश्न मनाता सेंटा 
सबके दिल पर छाया सेंटा 

आया सेंटा  आया सेंटा
नयी सौगातें लाया सेंटा

-यशवन्त माथुर 

No comments:

Post a Comment

+Get Now!