प्रतिलिप्याधिकार/सर्वाधिकार सुरक्षित ©

इस ब्लॉग पर प्रकाशित अभिव्यक्ति (संदर्भित-संकलित गीत /चित्र /आलेख अथवा निबंध को छोड़ कर) पूर्णत: मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित है।
यदि कहीं प्रकाशित करना चाहें तो yashwant009@gmail.com द्वारा पूर्वानुमति/सहमति अवश्य प्राप्त कर लें।

05 June 2013

तो अच्छा होगा.......(पर्यावरण दिवस पर)

कंक्रीट की बस्ती में
गर्मी से झुलसता इंसान
बरसात में भीगता इंसान
ठंड में ठिठुरता इंसान

विलासिता में डूबा इंसान
हवा में उड़ता इंसान
कृत्रिम हवा में जीता इंसान

खुद के कर्मों से हार कर
खो रहा है
हरियाली
ऊंची शाखों
और पत्तों की घनी छत
पहाड़ और नदियां

इससे पहले की प्रकृति
रूठ कर
मांगने लगे
हर साँस का हिसाब 
हम चेत जाएँ
तो अच्छा होगा।

~यशवन्त माथुर©

6 comments:

  1. शुभ प्रभात

    आज का बच्चा
    40 साल बाद
    कितने पानी से नहाएगा
    और..
    कितना पियेगा
    सादर

    ReplyDelete
  2. एक चेतावनी
    सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  3. पर्यावरण दिवस पर सुंदर बोध देती पंक्तियाँ...

    ReplyDelete
  4. रक्षा तो करो
    धरा कहे पुकार
    वृक्ष तो लगा ....

    ReplyDelete
  5. खूबसूरत संदेश पर्यावरण दिवस पर

    ReplyDelete
  6. पर्यावरण दिवस पर चेतावनी देती सुंदर रचना..

    ReplyDelete
+Get Now!